Thursday, February 26, 2026
Homeअलवरअलवर जिले की ग्राम पंचायत दिवाकरी में दिपावली उत्सव मातम में बदला।

अलवर जिले की ग्राम पंचायत दिवाकरी में दिपावली उत्सव मातम में बदला।

जिला चीफ़ ब्यूरो मूकनायक अलवर

सतीश कुमार बौद्ध

दीपावली के पर्व पर ग्राम दिवाकरी, वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी जिसके चलते पूरे गांव में मातम छा गया, बम पटाखे फोड़ते हुए अचानक ये घटना घटी एक 15 साल के लड़के की जेब में रखा सुतली बम अचानक फट गया जिससे उस बच्चे के शरीर का पेट से नीचे का हिस्सा प्राइवेट पार्ट वाला हिस्सा भी जल गया कई जगह से बच्चा घायल हो गया ।
अलवर। दिवाली की रात खुशियों का जश्न दुखों में बदल गया।
हादसा इतना बुरा था कि
पटाखे जलाते समय एक बच्चे की जेब में सुतली का बम फट गया। इससे बच्चे के पैर और गुप्तांग बुरी तरह जल गए। यह हादसा अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के दिवाकरी की है। जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र 15 साल है। वह 9 वीं कक्षा में पढ़ता है। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय उसकी दोनों जेबों में पटाखे थे और वह हाथ में दीया लेकर उन्हें जला रहा था। उसी दौरानअचानक दीया उसके हाथ से गिर गया। इसकी चिंगारी से जेब में रखा सुतली बम फट गया। इससे बच्चे के पैर और गुप्तांग बुरी तरह झुलस गए। घायल बच्चे को उसके परिजन फौरन अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा है। घायल छात्र अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के दिवाकरी मोहल्ले का रहने वाला नैतिक कुमार का पूरा शरीर जल गया है।
परिवार जनों के रो रोकर बुरा हाल है।इसकी सूचना उसके भाई हरीश कुमार द्वारा प्राप्त हुईं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments