मूकनायक/ राजस्थान/ भरतपुर/राकेश कोठेनियां हलैना
मंडावर की ग्राम पंचायत गढ़ हिम्मत सिंह के सोनू आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में अर्चना फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर और दंत चिकित्सा शिविर में 237 लोग नेत्र जांच करवाने के लिए आए और 107 लोग दांत परामर्श के लिए आए जयपुर की सहाय हॉस्पिटल टीम के द्वारा 16 लोगो को मोतियाबिंद ऑपरेशन चिन्हित करके जयपुर ले जाने के लिए चिन्हित किया गया था अर्चना फाउंडेशन के द्वारा की गई बस में सभी मरीजों को डॉक्टर के साथ में जयपुर ले जाने की व्यवस्था की गई और सभी को जयपुर भेजा गया दीपक कटहैड़ा ने बताया की सभी को मरीजों को रहने खाने की सहाय हॉस्पिटल में नि:शुल्क व्यवस्था की गई है सहाय हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा सभी का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा और शिविर में भाग लेने वाले सभी ग्रामीण लोगो ने अर्चना फाउंडेशन टीम का शुक्रिया अदा किया गया जो अपने क्षेत्र में नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर और दंत चिकित्सा शिविर आयोजित करवाया गया *अर्चना फाउंडेशन टीम के टीम के साथ मिलकर के शिविर का सफल आयोजन में सोनू आदर्श विद्या मन्दिर के संस्था प्रधान श्री अनिल शर्मा, व स्टाफ बनवारी लाल सैनी,मनोज शर्मा, राजू बारी, उमेश चन्द शर्मा, अशोक अग्रवाल, दिनेश सैनी, पदमाकर शर्मा, विष्णु कश्यप, नाहर सिंह मीना अर्चना फाउंडेशन टीम के संतोष, नरेंद्र, अभिषेक, दीपक, रोहित, अनिल शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। सफल शिविर का समापन करके टीम को अग्रिम शुभकामनाएं देकर भेजा

