मूकनायक
राजस्थान/बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ – राकेश कुमार बैरवा
टोंक रोड पर श्रीनगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठक्कर मारने से घायल आदित्य तिवारी पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा ( 21 ) युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई , युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई ।
हर दिनों की तरह शाम के समय 5:30 बजे के लगभग गांव से विजयगढ़ मंदिर की सेवा करने के लिए जा रहा था, कि श्रीनगर गांव रोड के मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके ठक्कर मार दी, जिससे आदित्य ऊर्फ कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सूचना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरफोर्ट में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालात गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया था, जहां ट्रोमा हॉस्पिटल जयपुर में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । आदित्य की मृत्यु का समाचार सुनकर गांव में शोक की लहर फैल गई तथा परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

