मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचौर। अजाक जिला सांचौर की ओर से जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल लाछड़ी और डॉ.सुरेश सागर के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन डॉ.नरेंद्र मौर्य, सीएचसी बुसी, पुलिस थाना गुड़ाएंदला, जिला पाली के प्रकरण में निष्पक्ष जांच और शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
इस अवसर पर अजाक के कई सदस्य उपस्थित रहे और ज्ञापन देकर प्रकरण पर जल्द कार्रवाई का आग्रह किया।

