मूक नायक
राजस्थान/हिंडौन
अजीम खान चिनायटा
68 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता छात्रा आयु वर्ग 17 व 19 वर्ष के सफल संचालन में सेवा भाव से कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य मुकुट कुमारी गुर्जर ने बताया की 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में उद्घाटन से लेकर समापन तक SCOUT ,NSS, व SPC एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्थानीय विद्यालय परिवार की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का भाव झलक रहा था । प्रधानाचार्य ने कहा इस तरीके के सहयोग करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने से आगे होने वाले कार्यक्रमों में निश्चित रूप से उत्साह देखने को मिलेगा ।

