मूकनायक
राजस्थान /धौलपुर
जिला ब्यूरो चीफ रामदास तरुण
धौलपुर पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए।धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संगठित कार्यवाही कर हनी ट्रैप के मामले का खुलासा किया है। जिस मामले में दो महिला एवं एक दलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं मां और बेटी हैं। उनके कब्जे से हनी ट्रैप के मामले में लूटी हुई 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि को भी जप्त किया है। दोनों मां बेटियों एवं दलाल ने सरकारी अध्यापक पर मुकदमे का दबाव बनाकर राशि लूटने के वाक्य को अंजाम दिया था। अवैध गतिविधियों के ऊपर लगातार धौलपुर पुलिस की नजर है।

