Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे कि कार्यवाही लाई...

हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे कि कार्यवाही लाई अमल में

उत्तर प्रदेश ललितपुर ब्यूरो।(सुरेंद्र कुमार)

प्रार्थी ने ललितपुर के थाना बानपुर में, प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया ,कि कुछ लोगों के द्वारा प्रार्थी के परिवारजनों के साथ मारपीट गालीगलोज कर, लात घूंसों व लाठी डंडों से मारपीट कि गई, वहीं प्रार्थी ने बताया कि साथ ही उक्त लोगों ने मारपीट करने के बाद जान से मार देने कि नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उक्त व्यक्ति कि परिवारी जन को गंभीर चोटें आईं, जिसके संबंध में थाना बानपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया।

थाना बानपुर पुलिस ने उक्त व्यक्तियों पर मु० अ० स० 298/2024 भारतीय न्याय संहिता धारा 191(2)(3) 109/131 115(2) 352/351(3) में मुक़दमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में थाना बानपुर पुलिस ने धरपकड़ में वांछित अभियुक्त गण राजू पुत्र ओमकार उम्र 28 वर्ष , राजधर पुत्र मोहन उम्र करीब 75 वर्ष, दिब्बू पुत्र राजधर उम्र करीब 40 वर्ष, राहुल पुत्र बबलू उम्र करीब 22 वर्ष, विजय पुत्र राजधर उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गण ग्राम बानोनी ज़िला ललितपुर उत्तर प्रदेश को ग्राम दैलवारा कि नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद आगे कि कार्यवाही प्रचलित है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments