Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्कूली छात्रों सहित अध्यापकों ने अस्पताल मैं किए फल वितरण

स्कूली छात्रों सहित अध्यापकों ने अस्पताल मैं किए फल वितरण

जरूरत मन्दों के लिए बड़े सैनिक कॉन्वेंट स्कूल महरौनी के कदम

महरौनी/ललितपुर। सुरेन्द्र कुमार जिला संवाददाता ललितपुर। जरूरत मन्दों के लिए वैसे से दुनिया अपने हाथ खोलती हैं, तथा दूसरों की मदद करने मैं पीछे नहीं रहना चाहती। इसी राह कि शिक्षा छात्रों को सैनिक कॉन्वेंट स्कूल महरौनी के अध्यापकों ने अपने छात्रों संग प्रैक्टिकल करके दिखाई, जहां अभी तक छात्र-छात्राएं किताबों मैं पढ़ा करते थे कि जरूरत मन्दों की मदद करनी चाहिए इससे दिल को शुकून मिलता हैं। यह बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अध्यापकों की निगरानी मैं पहुंचकर मरीजों व उनके तिमारदारों को फल वितरण कर जाना और अनुभव लिया।

विद्यालय से ही बनते हैं महान व्यक्ति छोटे बच्चों के व्यक्तित्व का विकास विद्यालय से ही होता हैं और वह वसुदेव कुटुंबकम की भावना को समझते हैं। जो उम्र के साथ बड़े होने पर उनके दिमाग मैं बनी रहती हैं। मानव को एक महान व्यक्ति बनने मैं मददगार शिक्षा साबित होती हैं। यही वह समय होता हैं, जब बच्चों कुछ कर गुजरने की चाह रखते हैं।

दीपावली के मौके पर फलों का वितरण दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली के दिन अध्यापकों व छात्रों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचकर मरीजों मैं फल वितरण किए, साथ ही बाजार मैं दीपो की दुकान लगाकर दीप बेंच रहे लोगों मैं भी फलों का वितरण किया। उसके पूर्व विद्यालय मैं दीपावली मनाई गई, जिसमें नन्हें-नन्हें छात्र-छात्रों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन से दीपावली के एक दिन पूर्व रंग बिरंगे कपड़े पहन विद्यालय में ही दीपावली के पर्व की एक झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर सैनिक कॉन्वेंट स्कूल महरौनी के समस्त छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षकाएं, प्रबंधक नीरज साहू, सोनू पाठक, सतेंद्र श्रीवास्तव, कुँ0 श्रद्धा, अजय कुमार आदि उपस्थित रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments