Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीसामाजिक कर्यकर्ता पुष्पेंद्र गारूवाल ने अपने जीवन का किया 28 वा रक्तदान,...

सामाजिक कर्यकर्ता पुष्पेंद्र गारूवाल ने अपने जीवन का किया 28 वा रक्तदान, 13 वर्षीय बच्ची की बचाई जान

मूकनायक

राजस्थान/ करौली

ओमप्रकाश वर्मा

करौली जिला अस्पताल आईसीयू में भर्ती एक बच्ची काजल, उम्र 13 साल, ब्लड ग्रुप ओ पाज़िटिव, निवासी कोटवास के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम रह गई थी और ऐसी स्थिति में परिवार में कोई भी सदस्य देने वाला नहीं होने के कारण जिसकी सूचना करई निवासी ब्लड टैंकर पुष्पेन्द्र गारूवाल को लगी तो उन्होंने गांव करई से बाइक 45 किलोमीटर की दूरी तय करके करौली जिला अस्पताल ब्लड बैंक में पहुंचे और उन्होंने अपने जीवनकाल का 28 वां स्वैच्छिक रक्तदान किया और पीड़ित बच्ची की जान बचाई ।गारूवाल ने बताया कि रक्त के अभाव में किसी की जान नही जानी चाहिए, हम सभी को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। पुष्पेन्द्र गारूवाल करई रक्तदान और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला प्रशासन करौली द्वारा हो चुके हैं पुर्व में सम्मानित।इस मौके पर नरेन्द्र गारूवाल कनिष्ठ सहायक, बृजेश कोटवास आदि उपस्थित थे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments