मूकनायक/राजस्थान /करौली/हिंडौन
अजीम खान चिनायटा
हिण्डौन सिटी. जाटव समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को महुआ रोड स्थित रिद्धि सिद्धि पैलेस में आयोजित हुआ। जिसमें 180 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति सांसद भजन लाल जाटव ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सच्ची कुंजी है, जिसके दम पर प्रगति पथ के द्वार खुलते है, शिक्षा के दम पर कितनी ही बुलंदियों पर पंहुचा जा सकता है। सांसद ने कहा कि सामाजिक मंच पर होनहार बच्चों का सम्मान करने से उनका हौंसला बढ़ता है, इसलिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधायक अनीता जाटव ने कहा की शिक्षा ही सही मायने में शेरनी का दूध है। शिक्षा से परिवार ही नहीं बल्कि समाज और देश का विकास होता है। समारोह को नगर परिषद सभापति बृजेश कुमार, पंचायत समिति प्रधान विनोद कुमार, श्रीमहावीरजी प्रधान राजेश कुमारी,भामाशाह हट्टी राम जाटव ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले अतिथियों ने डा. भीमराव अम्बेडकर और भगवान गौतम बौद्ध की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने अतिथियों का साफा -माला पहना कर स्वागत किया गया। अतिथियो ने प्रतियोगी परीक्षा, 10वीं, 12वीं परीक्षा एवं नीट, आर ए एस में चयनित होनहार बच्चे और उनके अभिभावकों का समारोह के मंच पर सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

