Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरविधायक बहादुर सिंह कोली जल्द ही माफी नहीं मांगते हैं तो कलेक्ट्रेट...

विधायक बहादुर सिंह कोली जल्द ही माफी नहीं मांगते हैं तो कलेक्ट्रेट के सामने बड़ा रूप ले लेगा धरना।

मूकनायक/राजस्थान/भरतपुर/ राकेश कोठेनियां हलैना

भरतपुर/राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा ने सोमवार को वैर विधायक बहादुर सिंह कोली के एक विवादित बयान के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। विधायक कोली ने हाल ही में खेड़ली मोड़ थाना के उद्घाटन के दौरान दिए अपने बयान में कुछ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद महासभा ने इसका कड़ा विरोध किया है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग जमा हुए और विधायक कोली के खिलाफ नारेबाजी की। महासभा के नेताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोली का बयान दुर्भावनापूर्ण है और समाज में विभाजन पैदा करने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एससी-एसटी एक्ट दलित और पिछड़े वर्गों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों से सुरक्षा के लिए है, और इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में हिस्सा लेने वाले प्रमुख नेताओं ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाने से समाज के वंचित वर्गों को और अधिक हाशिए पर धकेला जाएगा। उन्होंने विधायक कोली से अपील की कि वे अपने बयान को वापस लें और जनता से माफी मांगें ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप करने और विधायक कोली के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान विरोध करने वालों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जिसमें विधायक के बयान की निंदा की गई और जल्द से जल्द सार्वजनिक माफी की मांग की गई। महासभा के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि विधायक बहादुर सिंह कोली जल्द ही माफी नहीं मांगते हैं, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे और राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments