मूकनायक
राजस्थान/बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
लाखेरी में बहुजन समाज के लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विश्व रतन संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े हर्षोल्लास के साथ धम्म चक्र परिवर्तन दिवस मनाया तथा। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कई लोगों ने बताया कि आज के ही दिन विश्वरतन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म को त्यागकर बौद्ध धम्म अपनाया था। क्योंकि बाबा साहब ने कहा था कि ” मेरा जन्म हिन्दू धर्म में जरूर हुआ लेकिन हिंदू धर्म में रहकर मरूंगा नहीं ” इस मौके पर विष्णो प्रसाद बैरवा, रामचरण बैरवा , दिपक कुमार ,आकाश कुमार,पवन कुमार ,भुपेंद्र भरत कुमार , कृष्ण मुरारी , बाबूलाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

