Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरलड़की के भेष में चोरी करने वाला लड़का गिरफ्तार।

लड़की के भेष में चोरी करने वाला लड़का गिरफ्तार।

मूकनायक/राजस्थान/भरतपुर/संवाददाता..राकेश कोठेनियां हलैना

भरतपुर/ जिले में उच्चैन थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव निवासी एक युवक और जयपुर की रहने वाली एक युवती को चोरी के मामले में जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के सहयोग से आरोपी युवक ने महिला के कपड़ों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात करने वाली युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। डीसीपी जयपुर ईस्ट तेजवस्वी गौतम ने बताया- 24 सितम्बर को व्यापारी गौरव जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बहादुर नगर स्थित उनके घर E 62 में 2 बजे चोरी हुई। चोर एक ज्वेलरी का डिब्बा चुरा ले गया। इसके अंदर 4 सोने के कड़े, तीन अंगूठियां करीब 3 लाख 25 हजार रुपए की थीं। 3 सोने की चैन और कुछ चांदी के सिक्के पायजेब बिछिया आदि भी शामिल हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने क्राइम सीन का मौका देखा। आसपास लगे हुए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक महिला दिखाई दी, लेकिन उसकी चाल और शरीर की बनावट पुरुष की लग रही थी। शक हुआ कि वारदात को महिला के भेष में अंजाम दिया गया है। इस पर पुलिस ने पीड़ित की मां को रोजाना मसाज करने वाली लड़की सानिया को थाने बुलाकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पूछताछ में सानिया (21) पुत्री जनक कुमार निवासी सिंधी कॉलोनी (जयपुर) ने अपने दोस्त हरीश कुमार (28) पुत्र दौलत सिंह निवासी नेकपुर थाना उच्चेन (भरतपुर) के साथ योजना बनाकर उसके मालिक के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। सानिया ने साथी हरीश से कहा- तू लड़की का भेष बनाकर जेवरात चोरी करके ले जाना। सानिया ने ही घटना से एक दिन पहले आरोपी हरीश को घर की लोकेशन भेजी। लड़की का भेष बनाने के लिए नकली बाल (विग) व चप्पल और बैग खरीदा। लेडिज काला प्लाजो व कुर्ता सांगानेर से 700 रुपए में खरीदा था। चोरी किया गया माल आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments