मूकनायक
राजस्थान /भरतपुर
“राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा “
राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इंडिया)अभाव अभियोग निराकरण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष (भरतपुर संभाग) राजकुमार पप्पा ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के ऊपर बढ़ रहे आर्थिक, सामाजिक अत्याचार को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर भरतपुर को सौंपा ज्ञापन। उन्होंने मांग करते हो कहा कि अनु. जाति/अनु. जनजाति के आर्थिक सामाजिक अत्याचार प्रदेश में बढ़ रहें हैं दलितों की हत्या बलात्कार जैसे जघन्य काण्ड घटित हो रहे हैं दलित वर्ग का हर तबका मजदूर, किसान, नौकरीपेश आये दिन सवर्ण वर्ग के दवंगों के द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे हैं उनके हितों की सूरक्षा के लिए धारा 3 अनु जाति/अनु. जनजाति अधिनियम केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया है जिससे वह अपने अत्याचारों के विरुद्ध शिकायत कर सम्मान व सुरक्षा कर सके।मगर अत्याचारियों को खुश करने व भाजपा सरकार में मन्त्री पद पाने की लालसा से धारा 3 अधिनियम के दुरुपयोग करने का वकाव्य वैर विधान से भाजपा के विधायक बहादुर कोली द्वारा जिले में अत्याचारियों के मनोबल बढ़ाने का कार्य कर जिले में दलित अत्याचारों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहें है। जिससे जिले में शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है विधायक के इस गैर जिम्मेदाराना बयान से लगता है कि उनका मांनसिक संतुलन ठीक नहीं है। जबकि वह स्वयं अनु.जाति से आते है। उनके बयान पर भाजपा सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।*वैर विधायक विधानसभा सदस्यता की जाए खत्म* राजकुमार पापा ने मांग करते हुए कहा है कि गैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक बहादुर कोली की विधान सभा सदस्यता समाप्त की जाये।

