मूकनायक/राजस्थान /करौली/हिंडौन
अजीम खान चिनायटा
हिण्डौन। शहीदों की स्मृति में गांव महू में चल रही तीन दिवसीय नवमी विशाल राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ । आयोजन कमेटी के सदस्य सदस्य सोनू सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में 20टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता में फाईनल मैच जीरोता टीम और महू स्टेडियम टीम के बीच हुआ जिसमें जीरोता टीम ने मैच जीता । प्रतियोगिता समापन समारोह के अतिथि राजस्थान युवा जाट महासभा करौली के जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुक्मीखेडा के प्राचार्य राजेश, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खीपकापुरा के प्राचार्य दयाल सोलंकी, गजानंद सोलंकी, गजानंद गुप्ता, अजीत सोलंकी रहे। अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में रही प्रथम विजेता टीम जीरोता को 51000 रू नगद राशि , मैडल और शील्ड व द्वितीय विजेता महू सीनियर 21000रू नगद राशि, मैडल व शील्ड और तृतीय विजेता टीम भरतपुर को 7100 रुपए देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आयोजन कमेटी के सोनू चौधरी पीटीआई निर्मल,चिंटू सोलंकी पीटीआई सर्वोदय, रवि पहलवान आदि मौजूद रहे।

