मूकनायक
राजस्थान /बालोतरा /कल्याणपुर
रिपोर्टर – सुखदेव राम
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जिला बालोतरा का मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बुद्धाराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु कुमार लोहिया , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार डांगी, नायब तहसीलदार कल्याणपुर के भीमाराम पांचाल, पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार, अजाक अध्यक्ष गणेश राम बुनकर, भीमाराम देवपाल, स्टेट अवॉर्डी शिक्षक भेरूलाल नामा, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संयोजक व जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के जिला अध्यक्ष बोणाराम भील ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों के समस्याओं की जानकारी दी।
अतिथियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गणेशाराम बुनकर ने कहा कि शिक्षकों के अध्ययन अध्यापन के अलावा अन्य कार्यों से मुक्त रखे जाने की अपील की जिससे विद्यार्थी विद्यालय में अच्छी तरह से अध्ययन कर सके।
विष्णु कुमार लोहिया ने कहा कि शिक्षक मनोयोग से अपने कार्य को संपन्न करें तथा विद्यालय में नामांकन को बढ़ाने में अपनी भूमिका को अदा करने में सक्षम बने।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए बुद्धाराम चौधरी ने कहा कि शिक्षक अपनी गरिमा को बनाए रखने के साथ कर्तव्य को पूर्ण करने में तत्परता दिखाएं।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप को सक्षम रखते हुए शिक्षक अध्ययन अध्यापन करवाने में सफल रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं की क्रियान्वित करने के साथ विभागीय कार्यों को संपन्न करें।
कार्यक्रम में भेरूलाल नामा, निर्मला जीनगर, सरपंच कल्याणपुर दोलाराम कुआं, ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य खेताराम दहिया ने रोस्टर प्रणाली पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ जिला बालोतरा के उपाध्यक्ष नमो नारायण वर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर बालोतरा के जिला महामंत्री सुरेश कुमार सोनगरा, सिवान के कोषाध्यक्ष मदनलाल, पायाला के मादाराम, सिणधरी से कमलेश कुमार गर्वा, प्रदेश प्रतिनिधि दोलाराम, ब्लॉक कल्याणपुर के भगाराम देवपाल, बालोतरा ब्लॉक से देवीलाल जोगसन, टीकमाराम पुनड, सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक भोमाराम बोस ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन बिजाराम गूगरवाल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को लोकेश मीणा शारीरिक शिक्षक के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर बहुमान किया गया।

