Thursday, February 26, 2026
Homeबयानाराजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) भरतपुर ब्लाक कार्यकारिणी बयाना के चुनाव संपन्न

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) भरतपुर ब्लाक कार्यकारिणी बयाना के चुनाव संपन्न

मूकनायक

राजस्थान /बयाना

(राजवीर सिंह)

ऊदल सिंह कैरों जिलाध्यक्ष रा.शि.संघ (अम्बेडकर) भरतपुर ने बताया राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर), भरतपुर ब्लॉक कार्यकारिणी बयाना के चुनाव चामुण्डा माता मन्दिर लाल दरवाजा बयाना में संपन्न हुये। जिनमें निर्वाचित पदों में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हरी चरन अध्यापक जीपीएस बाईखेड़ा बयाना, ब्लॉक महामंत्री पद पर वीर सिंह व्याख्याता जीएसएसएस दमदमा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष के पद पर दयाराम अध्यापक जीएसएसएस नावली एवं ब्लॉक समाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद जाटव रिटायर्ड एबीईईओ बयाना, संरक्षक पद पर प्रकाश चंद जाटव रिटायर्ड व्याख्याता, उपसंरक्षक पद पर रामेश्वर विडयारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष भाग सिंह ब्रह्मवाद एवं प्रचार मंत्री पद पर बबली कुमार का सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी बयाना के पदाधिकारियों का सोहार्द वातावरण में निविरोध निर्वाचित हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक बदन सिंह जिला महामंत्री, चुनाव अधिकारी चयन सिंह जिला संगठनमंत्री और महाराज सिंह जिला क्षेत्रीय मंत्री द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन के विधान के तहत शपथ ग्रहण करवाई एवं नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी का ब्लॉक जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया साधूराम वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह एवं अन्य शिक्षक साथियों की सूझबूझ से यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कैरों द्वारा समस्त शिक्षक साथियों पूर्व एवं नवीन निर्वाचित पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे संगठन को मजबूती से आगे से बढ़ाने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर साधूराम वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, श्याम सिंह मौर्य जिला उपसभाध्यक्ष,राजेन्द्र प्रसाद सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार जिला उपाध्यक्ष,वीर सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,चन्द्रशेखर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,जसवंत सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,हेम सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments