मूकनायक
राजस्थान/भरतपुर
(राजवीर सिंह)
ऊदल सिंह कैरों जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जिला शाखा भरतपुर ने बताया कि राजवीर सिंह जिला सभाध्यक्ष की अध्यक्षता में अम्बेडकर भवन, जिला कलेक्ट्रेट के सामने भरतपुर पर जिला कार्यकारणी पदाधिकारीयों, समस्त ब्लॉक कार्यकारणी पदाधिकारीओं एवं सम्मानीय सदस्य शिक्षक साथियों की उपस्थिति में आगामी तिथि 25.10.2024 से 26.10.2024 को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया l
जिसमें उपस्थित शिक्षक साथियों की समस्याओं, शैक्षिक उन्नयन हेतु चर्चा पर चर्चा की गई l शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु बदन सिंह महामंत्री के नेतृत्व में तीन सदस्यी कमेटी बनाई गई l आगामी जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए विभिन्न तैयारियों के लिए सभी साथियों की सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि जिला शैक्षिक सम्मेलन जिला स्तर पर किया जायेगा जिसके सफल आयोजन हेतु जिला कार्यकारणी पदाधिकारीयों के नेतृत्व में विभिन्न कार्य हेतु कमेटी बनाई जायेगी l सभी आगुंतकों अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, प्रधानाचार्य, पी ई ई ओ, शिक्षा विभाग के अन्य कार्मिकों, शिक्षाअधिकारियों, भामाशाहों , शिक्षाविद, अतिथियों, प्रेस कार्मिकों का संगठन द्वारा सम्मान किया जायेगा l सभी ब्लॉक अध्यक्ष महोदय ने अपने अपने ब्लॉक से पूर्ण सहयोग करने का आश्वसान दिया l इस मौके पर , बदन सिंह जिला महामंत्री, भीम सिंह ब्लॉक सभाध्यक्ष सेवर, बीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भुसावर, मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष वैर, कैलाश दत्त ब्लॉक अध्यक्ष नदबई, सुनीता कुमारी जाटव , मुकेश पिप्पल , , विशवेंद्र सिंह, नेकराम, सुनील कुमार, मुकेश सिंह,पवन कुमार , चयन सिंह,मोहनलाल, खुश्याल सिंह, महाराज सिंह,अखिलेश कुमार, बलराम मदौरिया, जीतेंद्र सिंह, रमेश चंद पोहिया, भुदेव मथुरिया, महेंद्र सिंह बाबैन, आशीष मौर्य, भीम सिंह कर्दम, शिशुपाल सिंह, यतीश कुमार,गोपेश कुमार, बीनेश कुमार, सुबह सिंह, सुभाष चन्द्, गिर्राज सिंह एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे l

