सतीश कुमार बौद्ध जिला ब्यूरो चीफ अलवर
मौसमी बिमारियों के बढ़ते प्रकोप एवं मरीजों की परेशानी को देखते हुए
राजीव गांधी चिकित्सालय अलवर में 130 बैडो की संख्या बढ़ाई गई मौसमी बिमारी के चलते भारी संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहें हैं अस्पताल में बैडो को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जिला अस्पताल ने भर्ती मरीजों को परेशानी से निजात मिल सके इसलिए मरीजों को सुविधाओं का लाभ के लिए बेड़ों की संख्या बढ़ाई गई है।बैडो की संख्या बढ़ने से जिले के आसपास के क्षेत्र
अलवर,
भिवाड़ी, भरतपुर, तिजारा व बहरोड़ के मरीजों को लाभ मिलेगा। अलवर जिला अस्पताल में 130 नए बेड आए हैं। जिससे मरीजों को राहत मिल सकेगी। आए दिन अस्पताल में बेड नहीं होने के कारण मरीजों को नीचे फर्श पर बैठा दिया जाता है या फिर एक बेड पर दो मरीज कर दिए जाते हैं। अब 130 नए बेड लगने से अस्पताल में मरीजों को सहूलियत मिलेगी।

