मुकनायक
राजस्थान/भरतपुर
(राजवीर सिंह)
10 अक्टूबर गुरुवार को यूथ कांग्रेस की मासिक बैठक जिला कार्यालय भरतपुर में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बन्नो गुर्जर के नेतत्व मे आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी छगनलाल कुलदीप पधारे। यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह गोठरा द्वारा जिला प्रभारी छगनलाल कुलदीप का 31 मी का साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया भरतपुर के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर का 21 मी का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने सभी नवीन कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान कर दिशा निर्देश दिए एवं 16 अक्टूबर को दिल्ली मैं ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में राकेश कुमार समाजसेवी ,सत्यकी देशवाल, अभिषेक, मनोज गुर्जर झालाटाला, मक्खन झालाटाला, राहुल प्रधान झालाटाला,गौरव यादव, भगत यादव आदि युथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

