Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानयुवाओं को उद्यमी बनाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज और प्योर इंडिया ट्रस्ट...

युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज और प्योर इंडिया ट्रस्ट के बीच हुआ समझौता

मूकनायक

राजस्थान धौलपुर

रामदास तरुण की प्रमुख रिपोर्ट

धौलपुर जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्योर इंडिया ट्रस्ट और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, धौलपुर के बीच ‘एम्पॉवरएक्स (बनो उद्यमी)’ MSME लर्निंग सेंटर की स्थापना हेतु एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह केंद्र सिडबी स्वावलंबन फाउंडेशन की सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत धौलपुर में उद्यमिता विकास परियोजना का हिस्सा होगा। ‘ बनो उद्यमी ‘ केंद्र का उद्देश्य स्थानीय युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में सहायता प्रदान करना है। इस केंद्र में युवाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न व्यवसायों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, व्यावसायिक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्रक्रिया, व्यवसाय सम्बंधित मार्गदर्शन और शुरुआती निवेश की जानकारी दी जाएगी। इसका औपचारिक उद्घाटन नवंबर महीने में जिला प्रशासन, कॉलेज प्राचार्य और सिडबी बैंक के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इस MOU पर प्योर इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक एवं सीईओ प्रशांत पाल और कॉलेज के प्राचार्य हेलेन्द्र हरदेनिया ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार और प्योर इंडिया ट्रस्ट के सदस्य सत्येन्द्र सिंह, खुशबिहारी शर्मा, गजानंद शर्मा, और रामबरण गोस्वामी उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से धौलपुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लगभग 5,000 युवाओं को जागरूक किया जाएगा। विभिन्न केंद्रों पर जाकर युवाओं के लिए 51 व्यवसायों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें उद्यमिता और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिलेगी, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments