Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल समाज बावरला द्वारा SC/ST प्रीमियर लीग 2024 का भव्य आयोजन

मेघवाल समाज बावरला द्वारा SC/ST प्रीमियर लीग 2024 का भव्य आयोजन

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेघवाल समाज बावरला के तत्वाधान में SC/ST प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट बावरला (सांचौर) में द्वितीय बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य SC/ST समुदाय के युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे खेलकूद के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा दे सकें। टूर्नामेंट में SC/ST समुदाय के सभी युवा, कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति, ठेकेदार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे।इस टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित यह टूर्नामेंट समुदाय के बीच मिलनसारिता और सौहार्द्र बढ़ाने का प्रयास है। मेघवाल अंबेडकर सेवा समिति सांचौर और मेघवाल युवा परिषद सांचौर भी इस आयोजन का समर्थन कर रही हैं।आयोजकों ने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस आयोजन में तन, मन, धन से सहयोग करें और टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दें। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और खेल प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments