Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल समाज की प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सांचौर में हुआ...

मेघवाल समाज की प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सांचौर में हुआ आयोजन


मूकनायक

राजस्थान

जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर: मेघवाल समाज द्वारा जिले की पहली जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बलदेव नाथ महाराज, शिव मठ सांचौर के सानिध्य में सांचौर में किया गया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गाँवों की 11 टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्साह और खेल भावना का वातावरण बना रहा और खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में हेमागुड़ा वॉलीबॉल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही दडा क्लब मालवाड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया और गुन्दाऊ वॉलीबॉल फैन क्लब तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में दडा क्लब मालवाड़ा के गणपत लाल एवं गुन्दाऊ के दिनेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीमों का खेल और भी आकर्षक बन गया। इन तीनों विजेता टीमों को भामाशाहों द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

विजेता टीमों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान प्रथम पुरस्कार के रूप में हेमागुड़ा टीम को ₹5100 नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रही दडा क्लब मालवाड़ा टीम को ₹2100 नकद राशि और ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रही गुन्दाऊ टीम को ₹1100 नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रथम पुरस्कार के भामाशाह चामुंडा कंस्ट्रक्शन कंपनी और लॉर्ड बुद्धा कॉलेज सांचौर रहे। द्वितीय पुरस्कार के लिए तगाराम पुत्र गणेशाराम सरपंच ग्राम पंचायत पहाड़पुरा ने सहयोग प्रदान किया, और तृतीय पुरस्कार के भामाशाह श्रवण राणावत पुत्र जीवाराम (एडवांस ग्रुप सांचौर) रहे।

कार्यक्रम में नाश्ते की व्यवस्था के लिए भारमलराम पुत्र गजाराम खानवत (अम्बेडकर नगर सांचौर) तथा चाय और पानी की व्यवस्था के लिए लाडूराम एडवोकेट मालवाड़ा का योगदान सराहनीय रहा। इसके अतिरिक्त, टेंट की व्यवस्था के भामाशाह भंवरलाल पुत्र रावताराम अध्यापक बिछावाडी रहे। निर्णायक की भूमिका गोवाराम परमार कांटोल, साँवलाराम शारीरिक शिक्षक और कैलाश धोरावत ने निभाई, जिन्होंने निष्पक्षता और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता का संचालन किया।

इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि बलदेव नाथ महाराज ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और खेल भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए यह संदेश भी दिया कि हार-जीत जीवन के दो पहलू हैं, जिन्हें हर खिलाड़ी को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। महाराज ने खिलाड़ियों से जीवन में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश भी दिया।

आयोजन मंडल के अशोक कुमार पारीक ने सभी अतिथियों, भामाशाहों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने घोषणा की कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि जिले के युवाओं को अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त हो।

इस भव्य आयोजन ने सांचौर में खेल भावना को और प्रबल किया है और समाज के लोगों में एकता और उत्साह का संचार किया है।

कार्यक्रम छगनलाल बावरला,वेरसीराम नायब तहसीलदार,युवा उद्यमी हरलाल पारेगी,मनीष धोरल, मूंगाराम, जयंतीलाल, नरेंद्र बॉस, मेघवाल युवा परिषद के अध्यक्ष जवाराराम गोयल, कमलेश मूलनिवासी, रिडमलराम गुन्दाऊ, चतराराम बावरला सहित समस्त फैन क्लब अम्बेडकर नगर सांचौर के सदस्य, खिलाड़ी, दर्शक और मेघवाल समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments