मूकनायक
राजस्थान /काठूवास
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
काठूवास में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विद्यार्थियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
मेघवाल विकास समिति मांढण की ओर से रविवार को काठूवास में प्रथम मेघवाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह में मेघवाल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में 70 से अधिक उदयीमान व प्रतिभावान विद्यार्थियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान में कांग्रेस के प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली मुख्य अतिथि जबकि समिति के अध्यक्ष एमआर सांवरिया रहे। समारोह में विभिन्न समिति के कोषाध्यक्ष रिटायर्ड मैनेजर कृष्ण बाबु, गजराज यादव मेघवाल ने आने वाले का अभिनंदन किया। समिति के संरक्षक कप्तान अमर सिंह ने मेघवाल विकास समिति मांढण के संस्थापक दिवंगत लेख राम सरपंच के अतुलनीय प्रयासों को भी याद किया गया। इस मौके पर सामाजिक बुराइयों को छोड़ कर अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
प्रतिभावान व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर विकास की ओर ले जाती है। गुणात्मक व वैज्ञानिक शिक्षा के बल पर मानव जीवन को दूसरे प्राणियों से अलग व विशेष बनाती है। मेघवाल समाज बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने वाला है तथा दर्शन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समाज के अलग-अलग संगठन कार्य कर रहे है। समाज के प्रतिभावान व उदयीमान प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म मुहैया करवाने से समाज की दूसरे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समाज को भविष्य में किसी प्रकार के सहयोग व जरूरत को वह पूरा करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे। उन्होंने सामाजिक बुराईयां जैसे मृत्यु भोज, दहेज, नशा आदि को छोड़ कर शिक्षा बालिका व बालक शिक्षा पर जोर दिया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में साक्षी, पारूल, तनुज कुमार, भारती, निधि, चकिता गोठवाल, दिव्या, प्रिती, जोनू, पूजा कुमार, मोहित, प्रिया कुमारी, निकिता, साक्षी आदि शामिल रहे। मंच संचालन सुंदरलाल भटेडिय़ा ने किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता संजीव बारेठ, मास्टर सुंदरलाल, गजराज मेघवाल, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर लक्ष्मण प्रसाद, सुंदरलाल भटेडिया, समिति के संरक्षक कप्तान अमर सिंह, एलआईसी के मंडल अधिकारी ईश्वर सिंह, मोहनलाल गोठवाल, कैप्टन फुल सिंह, मदन सरपंच, रिटायर्ड हेडमास्टर सुंदरलाल, महासचिव एडवोकेट पीतांबर, एडवोकेट सुभाष, मास्टर सुनील कुमार, मांगेराम, सुरेश कुमार, प्राचार्य जितेंद्र, किरोडी सिकंदर, जगदीश प्रसाद, शिव कुमार कान्हावास समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

