मूकनायक
राजस्थान/ जालौर
जिला ब्यूरो चीफ सुरेश चंद
सांचौर जिला मुख्यालय स्थित मेघवाल धर्मशाला में मेघवाल युवा परिषद और सामाजिक विकास संस्थान सांचौर चितलवाना की बैठक रविवार को महंत गणेशनाथ महाराज के सानिध्य में हुई। जिसमें मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष पारसाराम मेघवाल ने कार्यकारिणी के दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर त्याग पत्र दिया। इसके बाद नवीन
कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अध्यक्ष पद पर जवारा राम गोयल लाछड़ी को सभी की सर्व सहमति से चुना गया। इस दौरान गोयल ने कहा कि समाज के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की मौजूदगी में आगामी बैठक के दौरान पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे युवा पीढ़ी को सही दिशा में मार्गदर्शन देने और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

