Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीमीणा समाज ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन ,फौजी का मकान वन विभाग...

मीणा समाज ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन ,फौजी का मकान वन विभाग द्वारा नहीं तोड़ने का जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन,

मूकनायक

राजस्थान/बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

स्थान -: बूंदी

बून्दी मे पूर्व सैनिक कैलाश मीणा के मकान को वन विभाग द्वारा तोड़ने के मामले में जिला कलेक्टर को अखिल भारतीय मीणा समाज द्वारा ज्ञापन दिया! ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व सैनिक कैलाश चंद मीणा का मकान पुस्तेनी मकान बना हुआ है कई वर्षों से इसी मकान में पूर्व सैनिक परिवार का निवास वह भरण पोषण हो रहा है मकान के आसपास के कई मकानों के सरकार द्वारा पट्टे भी जारी किए जा चुके हैं लेकिन आनन -फानन मे वन विभाग द्वारा मकान तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया! जिसको लेकर पूर्व सैनिक व उसका परिवार सदमे में आ चुका हें इस प्रकार द्विवेस्ता पूर्वक कार्यवाही को लेकर सर्व मीणा समाज द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया! जिला कलेक्टर ने त्वरित प्रभाव से कार्यवाही करते हुए इस मामले को वन विभाग के अधिकारीयों को अवगत कराया! मीणा समाज के सभी गणमान्य लोगों की वन विभाग के अधिकारीयों से वार्ता हुई! इस दौरान वन विभाग के अधिकारी ने फिलहाल मकान नहीं तोड़ने का आश्वासन दिया! और मकान से संबंधित कानूनी कागज प्रस्तुत करने की बात कही गयी! आगामी आदेशों तक मकान को तोड़ने के आदेश को निरस्त किया गया! साथ ही मीणा समाज का 15 अक्टूबर को पूर्व सैनिक के मकान के बाहर होने वाले महापड़ाव को स्थगित किया गया! इस दौरान मीणा समाज के संरक्षक आनंदीलाल मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष जोधराज मीणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमराज मीणा, वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरिप्रसाद कवरिया,पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, कांग्रेस महासचिव रामदत्त मीणा, सरपंच सुरेश आमली,सचिव गिर्राज मीणा, युवा मीणा समाज जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष गीता राम मीणा, ग्रामीण छात्र संगठन अध्यक्ष लोकेश मीणा, डॉ रामेश्वर मीणा लाडपुरा,पूर्व सैनिक कैलाश चंद मीणा, राकेश मीणा,पाचू लाल मीणा, पूर्व सैनिक चितर लाल मीणा, वकील कन्यालाल मीणा, एडवोकेट अजय मीणा समेत मीणा समाज के लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments