मूकनायक
राजस्थान/धौलपुर
(रामदास तरुण)
बाड़ी उपखण्ड में आज भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा धौलपुर की ओर से निजी मैरिज होम देव गार्डन बाड़ी में धौलपुर शाखा प्रबंधक रामकरण मीणा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन आयोजित हुआ। शाखा प्रबंधक द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के नए प्लेनों के बारे में विस्तार से बताया गया। बीमा पॉलिसी लेना सभी के लिए मां-बाप का काम करती है, बीमा पॉलिसी हर महिला /पुरुष /बच्चों की भी लेना चाहिए, यह बच्चों की पढ़ाई में रामबाण का काम करती है। संजय यादव विकास अधिकारी धौलपुर के द्वारा बताया गया कि LIC एक अपने आप में एक विश्वासपात्र कंपनी है, आपका पैसा सुरक्षित, आप भी सुरक्षित, आपका ग्राहक भी सुरक्षित, भारत में नंबर वन की कंपनी है।यादव ने सीकेवाईसी के बारे में सभी अवकर्ताओं को समझाया, इस कार्यक्रम के मौके पर रामदास तरुण एलआईसी अभिकर्ता , लक्ष्मी नारायण गौड, विजय गर्ग, विष्णु शिवहरे, रामगोपाल कुशवाहा, मुकेश पुरी, अरविंद तिवारी, संतोष शर्मा, सुरेश चंद्र, संतोष शर्मा, आदि अभिकर्ता मौजूद रहे ।

