मूकनायक/राजस्थान/ सिरोही/ रेवदर
रिपोर्टर : विक्रम मेघवाल
भारतीय किसान संघ जिला सिरोही के रेवदर तहसील में मासिक बैठक का आज सुबह 11 बजे सरेसी माताजी मंदिर रेवदर मे तहसील अध्यक्ष बाबुलालजी कोली हडमतिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिसमें जिला अध्यक्ष मावारामजी चौधरी सोरडा एवं जिला उपाध्यक्ष गणपतसिहजी देवड़ा डागराली का आथित्य रहा। प्रान्त कार्यकारी सदस्य नाथुराम लोहार अनादरा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। किसानों को बैमौसम बरसात से फसलों को हूऐ नुकसान का सर्वे पटवारीयो से करवाकर राज्य सरकार द्वारा मुआवजा दिलवाने की मांग का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी महोदय रेवदर को सौंपा गया।सो ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को एवं पदाधिकारियों तथा किसानों को बैठक में शामिल है।आपकी मांग आपकी परेशानी समझकर बैठक में उपस्थित रहकर जोर दिया।
1.दिन में किसानों को थ्री फेज विधुत सप्लाई दी जावे।
2.सेलवाडा बांध से सिंचाई हेतु पानी छोड़ने से पहले नहर की पुर्ण मरम्मत कार्य करना आवश्यक है यदि पानी छोड़ा जाता है तो व्यर्थ बहकर चला जायेगा।जिसका किसानों को कोई लाभ नहीं होगा।
3.समर्थन मुल्य पर मुंगफली तुलवाने हेतु खरीद केंद्र मण्डार में खोला जावें। क्योंकि रेवदर मे मण्डार क्षेत्र के किसानों को मुंगफली तुलवाने में किराया भाड़ा एवं समय दोनों से हानी होती है। अतः रेवदर के साथ साथ मण्डार क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर मुंगफली तुलवाने हेतु खरीद केंद्र खुलवाने में सहयोग प्रदान करें।आज बैठक में गणपतसिहजी देवड़ा डागराली,प्रेमसिहजी देवड़ा तहसील उपाध्यक्ष,जिवाराम घांची नागाणी, भलाराम चौधरी नागाणी,दिपाराम हुण अनादरा,मोहन पुरोहित सेलवाडा तहसील मंत्री, नाथुराम लोहार अनादरा, हेमाराम कोली,हंसाराम कोली,धनाराम लोहार खाण, प्रकाश कोली,प्रेमाराम कोली ने भाग लिया।

