Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबोस ने मेघवाल समाज आरोग्य भवन जोधपुर को 5,51,000 रुपए का...

बोस ने मेघवाल समाज आरोग्य भवन जोधपुर को 5,51,000 रुपए का दिया सहयोग

मूकनायक

राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर

रिडमल राम परमार की रिपोर्ट

सांचौर, 16 अक्टूबर 2024 – समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले रमेश कुमार बोस ने एक बार फिर मेघवाल समाज के उत्थान के लिए अपनी उदारता का परिचय दिया है। उन्होंने मेघवाल समाज आरोग्य भवन धर्मशाला, जोधपुर के लिए 5,51,000 रुपये की बड़ी घोषणा की और तत्काल 1,00,000 रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। यह योगदान समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में एक बड़ी पहल साबित हो सकता है।

रमेश कुमार बोस, जिनका जन्म अगार गांव में हुआ, सांचौर की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं, जो समाज सेवा और भामाशाही के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं। लॉर्ड बुद्धा कॉलेज, सांचौर के अध्यक्ष और चामुंडा माता कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रमुख उद्यमी होने के बावजूद, उन्होंने सदैव अपने समाज की भलाई को प्राथमिकता दी है। उनकी दरियादिली और समाज के प्रति निष्ठा उन्हें एक सच्चे समाजसेवी के रूप में स्थापित करती है।

बोस का योगदान सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है; वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भी योगदान देते रहते हैं। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पहले, चितलवाना-सांचौर के भूखंड क्रय हेतु 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद कर उन्होंने समाज के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रमेश कुमार समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित और संचालित लॉर्ड बुद्धा कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है। इसके माध्यम से उन्होंने सांचौर और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया है। इसके अलावा, अगार गांव में सरकारी विद्यालय के भवन निर्माण हेतु उन्होंने सर्वप्रथम 5,00,000 रुपये का योगदान दिया, जो उस विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श वाक्य “पे बैक टू समिति” पर अमल करते हुए, रमेश कुमार बोस ने समाज के लिए निरंतर कार्य किए हैं। उनके अनुसार, समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता का प्रसार ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, वे अपने जीवन में लगातार समाज के लिए कार्य करते आ रहे हैं।

रमेश कुमार बोस की इस उदारता और सेवाभावना को देखते हुए मेघवाल समाज के लोग उन पर गर्व करते हैं। समाज की उन्नति और विकास में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें समाज का आदर्श भामाशाह और समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना समाज के हर तबके में की जाती है, और उनका नाम एक सच्चे समाजसेवी के रूप में लिया जाता है।

रमेश कुमार बोस का यह योगदान समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने न केवल आर्थिक रूप से बल्कि अपने प्रयासों और सामाजिक प्रतिबद्धता से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जैसे भामाशाह और समाजसेवी ही समाज को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments