Thursday, February 26, 2026
Homeकेकड़ीबैरवा समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक...

बैरवा समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक
शंकर लाल बैरवा
केकड़ी/राजस्थान

ग्राम रामपाली में नाबालिग लडकी के साथ मुल्जिम जगदीश कुम्हार पुत्र रामलाल कुम्हार जाति कुम्हार निबासी रामपाली थाना केकडी सदर ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन लड़की द्वारा चिखने चिल्लाने के कारण मुल्जिम जगदीश कुम्हार वहा से भाग गया जिसकी रिपोर्ट दिनांक 20.10.2024 को एफ आई आर नम्बर 230 केकडी सदर थाना केकड़ी में दर्ज कराई है एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद भी अभी तक मुल्जिम को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है और मुल्जिम व मुल्जिम के परिवारजनो के द्वारा पीडिता व पीड़िता के परिवार को डराने, धमकाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे पीडिता व पीडिता का परिवार डरा हुआ है एवं गहरे सदमे में है उक्त प्रकरण में मुल्जिमान को शीघ्र गिरफ्तार किया जावे एवं पीडिता व पीड़िता के परिवार को जान-माल की रक्षा की जाने की व्यवस्था कराई जावे। बैरवा समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त प्रकरण की शीघ्र अनुसंधान कर पीडिता को न्याय दिलाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments