मूकनायक
राजस्थान /जोधपुर
जोधपुर संभाग प्रभारी :- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट
बाड़मेर
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞8209452123
पुलिस थाना बायतु द्वारा की जा रही नाकाबंदी को तोड़कर भागे एम्बुलेंस चालक को सरहद कोसरिया में एम्बुलेंस सहित उसमें भरे 679.655 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त कीमतन 50 लाख रुपए बरामद कर आरोपी भोमाराम पुत्र रुखाराम जाति जाट (मायला) निवासी जाखड़ों की ढाणी, सनावड़ा पुलिस थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, प्राइवेट एम्बुलेंस की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी।
जालोर
पिछले लंबे समय से फरार चल रहे वांरटियों को जालोर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। सोमवार को न्यायालय से जारी कुल 8 गिरफ्तार वारंटियों का निस्तारण करवाया गया।
कोतवाल जसवंतसिह ने बताया- जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत कोतवाली थानाधिकारी जसवंतसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने कार्यवाही करते सोमवार को जालोर के अलग-अलग जगह से कुल 8 वारटियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
इनको किया गिरफ्तार
जालोर के लालपोल निवासी रणछोड़ राम (24) पुत्र ताराराम मेघवाल, गौडिजी स्थित जैन मन्दिर पास निवासी जोगाराम पुत्र लालाराम मेघवाल, सरदारगढ़ के मेघवालों का वास निवासी भवरलाल पुत्र अमराराम मेघवाल,एफसीआई गोदाम निवासी मुकेश कुमार पुत्र कालुराम माली, राजेन्द्र नगर निवासी मंगलाराम पुत्र सुखदेव माली, भीमावाला बेरा निवासी जबराराम पुत्र ओमाराम माली, रामपुरा कॉलोनी निवासी ललीत कुमार भवरलाल माली व गोडिजी के रामपुरा कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार सोलंकी पुत्र बाबूलाल माली को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली थानाधिकारी जसवंत सिंह, कॉन्स्टेबल अमन, हनुमानराम, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार व मेहराम शामिल रहे।

