Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबाबा साहब के जीवन से संघर्ष की प्रेरणा लें विद्यार्थी: पारस, पांच...

बाबा साहब के जीवन से संघर्ष की प्रेरणा लें विद्यार्थी: पारस, पांच दिवसीय किशोर संस्कार आवासीय शिविर हुआ शुरू

मूकनायक

राजस्थान /सांचौर

मूलाराम वाघेला

डॉ बी आर अंबेडकर उद्यान सांचौर में श्रद्धेय भिक्खु डॉ. सिद्धार्थ वर्धन के सानिध्य में पांच दिवसीय किशोर संस्कार आवासीय शिविर शुरू हुआ।शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। शिविर के उद्घाटन के मुख्य वक्ता बीएल पारस ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है, उन्होंने इन तमाम परिस्थितियों का सामना करते हुए देश में वंचित समुदाय के लोगों के लिए कार्य किया। उन्होंने आगे बताया कि जीवन से विद्यार्थियों को जीवन में परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे कैसे बढ़ता है यह सीखना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा रचित विशाल साहित्य का अध्ययन करना चाहिए जिससे उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके।श्रद्धेय भिक्खु डॉ. सिद्धार्थ वर्धन ने विद्यार्थियों को पंचशील समाधि और प्रज्ञा युक्त जीवन जीने से जीवन में कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के अशांत विश्व में शांति कायम करने के लिए बुद्ध आज भी प्रासंगिक हैं उनका धम्म आज भी संपूर्ण विश्व में करुणा और मैत्री के माध्यम से युद्ध से विश्व को मुक्ति दिला सकता है। इसलिए जो लोग अपने जीवन शांति और पुण्य अर्जित करना चाहते हैं वे भिक्षु संघ के सानिध्य में उतम चरित्र का निर्माण कर सकते है। शिविर की नियमावली को अनुशासन से रहकर पालन करने की अनिवार्यता तथा शिविर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सहयोग करने का आवाहन केसाराम ने किया। इस शिविर के समस्त व्यवस्थाएं सहयोगकर्ताओं द्वारा निशुल्क की गई है। इस अवसर पर नरपत सिंह केरिया ,नरेश पतलिया, प्रवीण बौद्ध‌, घेवर बौद्ध‌, अशोक कुमार ,ललित कुमार ,पोपटलाल धोरावत‌, जितेंद्र गोयल , ईश्वर लाल, संजय कालमा , बंशीलाल , अशोक कुमार , पहाड़ाराम , गणेश मणुवेर, बेचराराम ,पतलिया‌, केसाराम मणुवेर‌‌,अशोक कुमार पारीक सहित समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रकाश चंद द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments