Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबहुजन नायक काशीराम के परीनिर्माण दिवस पर 9 अक्टूबर को सांवलिया...

बहुजन नायक काशीराम के परीनिर्माण दिवस पर 9 अक्टूबर को सांवलिया में होगा कार्यक्रम आयोजित

मूक नायक

राजस्थान/चित्तौड़गढ़

अजीम खान चिनायटा

चित्तौडगढ 8 अक्टूबर। सत्ता की ‘मास्टर चाबी’ लेकर बहुजन समाज को गुलामी और लाचारी के जीवन से निकालने वाले महानायक और हम सबके प्रेरणास्रोत मान्यवर साहेब कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर हमारे सविंधान और आरक्षण की रक्षा की एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत करनी है। साथ ही पूरा बहुजन समाज जानना चाहता है कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी को भारत रत्न से कब सम्मानित किया जाएगा।
9 अक्टूबर सुबह 11बजे मान्यवर साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने और प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी/जिला अध्यक्षजी को सुनने के लिए आप निजी होटल’कुरेठा बाईपास पर स्थित होटल आरव प्वाइंट मंडफिया सांवलिया मै रखा है। यह जानकारी जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी बालू नायक मोखमपुरा ने दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments