मूकनायक
राजस्थान/ हिंडौन सिटी
ओमप्रकाश वर्मा
हिंडौन सिटी में सूचना और जनसंपर्क विभाग, भरतपुर के संयुक्त निदेशक हरिओम गुर्जर का गुरुवार को यहां वृंदावन रिसोर्ट में एक भव्य समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया। इस मौके पर उपखंड क्षेत्र के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।
करौली के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रहे हरिओम गुर्जर इन दिनों भरतपुर के सूचना और जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारों के विशेष आग्रह पर गुरुवार को हिंडौन पहुंचे हरिओम गुर्जर का सभी पत्रकारों ने माला और साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। स्वागत और सम्मान करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकेतु बेनीवाल, प्रकाश चंद्र शर्मा, दीनदयाल सारस्वत, राजेश जैन, महेंद्र शर्मा, हिंडौन प्रेस के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राकेश अग्रवाल, नीरज गर्ग, ओमप्रकाश सुमन, मनीष बंसल, शुभम तिवाड़ी, विष्णु कुमार उपाध्याय, जयप्रकाश शुक्ला, कृष्ण मुरारी राजौरा, अशोक शौकी, चंदू शर्मा राजेंद्र जांगिड़, गणेश सिंह सहित कई पत्रकार शामिल रहे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ संयुक्त निदेशक हरिओम गुर्जर का भव्य अभिनंदन किया और पत्रकारों के हित में उनकी सेवाओं की सराहना की।
संयुक निदेशक हरिओम गुर्जर ने पत्रकारों को राजस्थान सरकार की पत्रकार हित की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों को सुरक्षित रखने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वृंदावन रिसोर्ट के सुनील सिंह और क्यारदा के ग्रामीण नेता प्रकाश क्यारदा ने भी संयुक्त निदेशक हरिओम गुर्जर का साफा पहनाकर सम्मान किया।

