उपहार स्वरूप दिया गया भारतीय संविधान
मूकनायक
राजस्थान/ भरतपुर/बयाना
“अवधेश कुमार वर्मा”
भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के गांव नावली झील का बाड़ा में एक अनूठी शादी देखने को मिली जहां शादी समारोह के आयोजन में पाखंड मुक्त, दहेज मुक्त, मंत्र मुक्त 2500 वर्ष पुरानी बौद्ध परंपरा के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न हुआ। विवाह संस्कार समारोह स्थल पर तथागत गौतम बुद्ध, बिरसा मुंडा, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, रामास्वामी पेरियार, संत गाडगे, झलकारी बाई, महामानव विश्वरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर,माता रमाबाई, शहीद ए आज़म भगत सिंह सहित बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के चित्रों से संस्कार समारोह स्थल को सजाया गया। हिंडौन सिटी उपखंड के बाजना गांव के निवासी सेवानिवृत्ति व्याख्याता लक्ष्मण प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा दक्षिण की जीवन संगिनी के सुपुत्र दारक डॉ गजेंद्र पाल का विवाह संस्कार बयाना उपखंड के गांव नावली उपासक गुरदयाल सिंह आयुर्वेद कंपाउंडर की जीवन संगिनी उपाशिका ओमवती की की सुपुत्री दारिका डॉ अर्चना के साथ संपन्न हुआ । यह विवाह संस्कार भंते लोकपाल नाग प्राचीन बौद्ध विहार प्रेम नगर मथुरा के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, कैंडल जलाकर त्रिशरण पंचशील देकर संपन्न कराया। इस विवाह संस्कार में भंते लोकपाल नाग के द्वारा दारक और दारिका को बाबा साहब द्वार बताई गई 22 प्रतिज्ञा एवं संविधान की शपथ दिलाई गई। इस विवाह संस्कार में भीम मिशन गायक, बौद्धाचार्य सूरज राही फिरोजाबाद और उनकी टीम ने भीम मिशन गीत गाकर विवाह संस्कार को संपन्न कराया। बौद्ध परंपरा अनुसार हुए इस विवाह संस्कार में नव विवाहित जोड़े को भारतीय बौद्ध महासभा (दक्षिण) द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर और भगवान बुद्ध और उनका धम्म पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस आयोजन में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल बौद्ध अलवर, लक्ष्मण प्रसाद खेड़ी हैबत, हरिचरण बौद्ध बाढ़ करसौली, मान सिंह बौद्ध, रामचरण बौद्ध राम सिंह बौद्ध सवाई माधोपुर, मूकनायक के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल राम चरण पहाड़ी, जमनालाल बौद्ध, हेमलता बौद्ध, सतीश बौद्ध झिरना, अध्यापक कुलदीप बौद्ध, रेनू बौद्ध, जेईएन महिपाल सिंह बौद्ध, ज्योति बौद्ध, जेईएन मेट्रो दिल्ली हेमंत कुमार बौद्ध, आयुषी बौद्ध बाजना, रिटायर्ड कंपाउंडर माखनलाल, कंपाउंड र भानु प्रताप मधु, सत्यवती मधु, वेद प्रकाश मधु राजस्थान पुलिस, सुमन मधु सहना, रामस्वरूप , रामरूप सरपंच, बाबूलाल ,रामनिवास, लीला देवी, सावित्री, शांति देवी बाजना सहित सैकड़ो की संख्या में बौद्ध उपासक उपासनाएं एवं धम्म बंधु इस विवाह संस्कार के साक्षी बने एवं सभी ने नव विवाहित जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अष्ट मंगल गाथा के माध्यम से विवाह संस्कार का समापन हुआ।

