मूकनायक/राजस्थान/ भीलवाड़ा/ रायपुर /प्रेम सालवी।
सोमवार को रायपुर क्षेत्र के नांदसा जागीर गांव के शिव मंदिर के स्टोर रूम में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली,घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ और शव परिजनों को सुपुर्द किया।रायपुर थाने के दीवान घीसालाल ने बताया कि सोमवार को थाने पर टेलीफोन से सूचना मिली कि नांदसा जागीर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।जहां शिव मंदिर के पास बने स्टोर रूम का गेट खुलवाकर पुलिस अंदर गई जहां एक युवक रस्सी के सहारे फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान नांदसा जागीर निवासी प्रहलाद 30 पुत्र शिवपुरी के रूप में की गई।पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर रायपुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।पुलिस का कहना है की खुदकुशी के कारण सामने नहीं आए।।

