Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थाननवाचार में प्रदेशभर में आदर्श विद्या मंदिर रानीवाड़ा ने किया प्रथम स्थान...

नवाचार में प्रदेशभर में आदर्श विद्या मंदिर रानीवाड़ा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त।

मूकनायक/राजस्थान/सांचौर/टीकम पाल

सांचौर – शहर के रानीवाड़ा स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक के कक्षा नवमीं छात्र भावेश सुथार और अंकित जोशी ने चुरू राजस्थान में राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनीकरण की नई रूपरेखा प्रस्तुत करने की दिशा में ऊर्जा का नवीनीकरण मॉडल बनाया जिसके माध्यम से ब्रिजों पर जो तेज गति से वाहन चलाते हैं ,वहां पर छोटे-छोटे टरबाइन लगाकर वहां पर विद्युत को उत्पन्न करना तथा नदी के ऊपर ब्रिज का ऊपर उठना बाढ़ जैसे हालात में ब्रिज के ऊपर पानी आ जाता हैं ,दुर्घटना की संभावना रहती हैं ब्रिज बीच मे से ऊपर उठता है तब दोनों ओर से सपर्क टूट जाता हैं साथ ही नदी वाले क्षेत्र में टरबाइन ब्रिज के पास लगा कर आस पास के कस्बो में विद्युत की आवश्यक की पूर्ति की जा सकती हैं ,काफी आकर्षक रहा ! बतौर विज्ञान प्रभारी नरपत जी पुरोहित ने बताया कि राजस्थान की 30 टीमो ने भाग लिया जिसमें रानीवाड़ा टॉप रहा तथा राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नेतृत्व करेगा प्रधानचार्य विष्णु दान चारण ने दूरभाष के माध्यम से प्रभारी व छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान कान्तिलाल चौधरी ,नारायण लाल ,खेमराज देवासी ,दिनेश देवासी ,मनोज लौहार ,राहुल खत्री ,राणा राम सेन, नर्मदा जीनगर भी मौजूद रहे !

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments