Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनरभक्षी सौतेला दादा बना 6 वर्षीय मासूम का हत्यारा, रस्सी से गला...

नरभक्षी सौतेला दादा बना 6 वर्षीय मासूम का हत्यारा, रस्सी से गला घोंट कर की हत्या

मूकनायक

उत्तर प्रदेश /ललितपुर

(सुरेंद्र कुमार)

थाना पूराकालां में सौतेले दादा ने 6 वर्षीय मासूम कि हत्या रस्सी से गला दबा कर करदी, मासूम कि मां ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ बजार सामान लेने गई हुई थी, तब उसका 6 वर्षीय पुत्र अकेले घर पर सो रहा था, तभी उसके 58 वर्षीय ससुर प्रीतम ने मासूम मोहित कि रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी, जिसके बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तत्काल हरकत में आई और शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में एस ओ जी, टीम सर्विलांस टीम व पुलिस टीमों को 21/10/2024 को लगाया गया और हत्यारे दादा को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी करते समय उक्त व्यक्ति से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कि।
पुलिस पूछताछ में 58 वर्षीय सौतेले दादा प्रीतम अहिरवार पुत्र मुल्ला ने बताया कि मेरे लड़के रोहित ने जो शादी कि थी, वह मेरी मर्जी के खिलाफ़ कि थी, और जिससे शादी कि थी उस लड़की कि शादी पूर्व में हो चुकी थी, पूर्व पति को छोड़कर एक वर्ष पूर्व माया ने मेरे लड़के से शादी से कि थी,पूर्व पति से माया को एक लड़का था वह अपनी मां माया के साथ उसके ही घर पर रहता था जिसका नाम मोहित था, जिससे वह असंतुष्ट रहता था, जिससे मौका पाकर उसने सौतेले पोते कि हत्या रस्सी से गला दबाकर कर दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments