मूकनायक
राजस्थान/ भरतपुर/ भुसावर
(राजवीर सिंह)
नगरपालिका बहादुरपुर में नवयुवक मंडल बहादुरपुर द्वारा द्वितीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।मंडल के सदस्य धीरज शर्मा और नीरज शर्मा ने बताया कि विजेता टीम को ग्यारह हजार एवम उपविजेता को इकसठ सौ का इनाम दिया जाएगा।एंट्री फीस तीन सौ इक्यावन रुपए रखी गई है। बेस्ट रेडर और बेस्ट केचर को भी पारितोषिक दिया जायेगा।नगरपालिका बहादुरपुर के आसपास के गांव सोतका, भजेड़ा,रानीखेड़ा, तोडली,नाहरपुर, जोड़ियां बास, किथूर आदि गांव से टीम आने की संभावना है।निर्णायक का फैसला अंतिम माना जाएगा।

