मूकनायक
राजस्थान /जोधपुर
जोधपुर संभाग प्रभारी :- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट
बाड़मेर
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞820945212
कल्याणपुर
राउमावि देवरिया व राउमावि बांकियावास कलां के प्रतिभाशाली 68 विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दल 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में रणकपुर, हल्दीघाटी, नाथद्वारा, उदयपुर व चित्तौडगढ़ के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रविवार को विद्यालय लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
प्रधानाचार्य प्रकाश जीनगर ने बताया कि विद्यार्थियों ने रणकपुर जैन मंदिर, हल्दीघाटी म्यूजियम, चेतक समाधि, हल्दीघाटी स्थल, वैक्स म्यूजियम, फतेहसागर झील, पिछौला झील, गुलाबबाग में टॉय ट्रेन की सवारी, लोक कला केंद्र, दूधतलाई, सहेलियों की बाड़ी, 06 राज एयर एनसीसी केंद्र, सांवरिया सेठ मंदिर, चित्तौड़ म्यूजियम, कुंभा महल, विजय स्तम्भ, रानी पदमिनी महल, जैन कीर्ति स्तम्भ, सत बीस देवरा, कुंभस्वामी मंदिर, मीरा मंदिर, जौहर स्थल का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
शैक्षणिक भ्रमण के प्रभारी वरिष्ठ शिक्षक नेमाराम व संगीता पटेल ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्थलों की बारीकी से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किताबों से पढ़ा हुआ भूल सकते हैं, लेकिन आंखों से देखा हुआ जिंदगी भर याद रहता है। इन स्थलों को देखने से बालकों में जिज्ञासा प्रवृति का विकास होता है। इस दौरान नारायणसिंह राठौड़, अरुणकुमार, महेन्द्र पटेल, किरण पटेल, मंजू, शारदा घावरी, मनीता कच्छवाहा, ओमप्रकाश मौजूद रहे।

