मूकनायक
उत्तर प्रदेश /हाथरस
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
हाथरस क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य श्रेष्ठ जीवन निर्माण और शैक्षिक व सामाजिक विकास के लिए द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया शाखा हाथरस के सौजन्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवंबर 2024 दिन रविवार को पी बी ए एस (बागला) इंटर कॉलेज हाथरस में किया जाएगा। जूनियर सीनियर और अपर सीनियर वर्गों में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें 100 अंको में हिंदी अंग्रेजी माध्यम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इतिहास भूगोल गणित हिंदी अंग्रेजी संविधान तथा महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित100 प्रश्नों को डेढ़ घंटे में हल करना होगा। प्रतियोगिता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है प्रतियोगिता फॉर्म निर्धारित किए गए स्थान से लिए व जमा किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्रों को 1 दिसंबर दिन रविवार को गढ़ी तमन्ना हाथरस स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बुद्धिस्ट सोसाइटी के जिलाध्यक्ष राजेश बौद्ध ने बताया कि ये प्रतियोगिता जूनियर वर्ग की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी और सीनियर अपर सीनियर दोपहर 01 बजे से होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फार्म शुल्क जूनियर वर्ग के लिए ₹30 तथा सीनियर एवं अपर सीनियर वर्ग के लिए फार्म शुल्क ₹50 रखा गया है। हाथरस जनपद में हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, मुरसान हाथरस जंक्शन आदि विभिन्न स्थानों पर आवेदन पत्र वितरण केन्द्र बनाएं गए हैं। छात्र जिस स्थान से आवेदन पत्र प्राप्त करे उसी स्थान पर जमा कर सकते हैं। इस परीक्षा में किसी भी वर्ग किसी भी उम्र कक्षा या किसी भी बोर्ड के छात्र छात्राए आवेदन कर सकते हैं।

