Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना पुलिस की नई नीति, पीड़ित बनेगा आरोपी

थाना पुलिस की नई नीति, पीड़ित बनेगा आरोपी

ललितपुर/मड़ावरा। फरियादी को थाना फरियाद लेकर जाना पड़ रहा हैं महंगा, पुलिस फरियादी को ही बना रही हैं आरोपी, एक युवक बाजार कर अपने घर वापिस जा रहा था कि उसी दौरान वह ग्राम जाने वाले मार्ग पर जैसे ही पहुंचता हैं, एक ढाबा से वह कुछ सामान लेने लगता हैं, तभी पहले से मौजूद छोटू राजा, अंकित राजा ढाबा पर मौजूद लोगों से पूछने लगते हैं कि यहां कोई चमार तो नहीं हैं जिस पर इस लोगो के द्वारा जवाब दिया जाता हैं कि हां मैं हूं, इतनी बात सुनते ही छोटू राजा व अंकित राजा दलित युवक के साथ मारपीट करना चालू कर देता हैं, व लाठी डंडों, लात घूंसो और चांटों से जाति सूचक शब्दों के साथ पीटना शुरू कर देता हैं। दोनों दबंग युवक प्रवेन्द्र अहिरवार को बुरी तरह पीटते हैं, जिसके बाद ढाबा पर मौजूद लोगों के द्वारा प्रवेन्द्र अहिरवार को बचाया जाता हैं।

जिसके बाद वह घर पहुंचते हैं और अगले दिन अपने गांव के लोगों को जानकारी देते हैं। मामला ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम हंसरा निवासी प्रवेन्द्र अहिरवार का हैं। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ प्रवेन्द्र अहिरवार मड़ावरा थाना उक्त दबंगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने जाता हैं।

थाना मड़ावरा पर पहुंचने के बाद पीड़ित जैसे ही अपनी व्यथा सुनता हैं और प्रार्थना पत्र देता हैं, वैसे ही नवागंतुक थाना प्रभारी पीड़ित को ही बंद करा देते हैं, अनेकों बार पीड़ित सहित ग्रामीण लोगों के द्वारा पुलिस को बार बार अवगत कराया गया परन्तु पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगा पुलिस पीड़ित को ही जेल भेजने की तैयारी बना चुकी थी, मामले की भनक मूकनायक पत्रकार को लगने पर मूकनायक पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को दो बार इसकी जानकारी दी लेकिन पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक के pro से बात हुई और कोई समाधान नहीं निकला, पुलिस प्रशासन की मंशा भांपने के बाद मूकनायक ललितपुर सोशल मीडिया X से पोस्ट की गई और मामले की हकीकत, प्रार्थना पत्र के साथ आला अधिकारियों के सामने रखी गई तब जाकर फरियादी बच सका, उसके उपरांत फरियादी की मेडिकल कराई गई।

कौन हैं हमलावर

बीते 7 अक्टूबर 2024 को छोटू राजा व अंकित राजा सहित उनके साथियों ने हंसरी ग्राम के विक्रम अहिरवार सहित उनके माता पिता पर जानलेवा हमला किया था जिसमें पीड़ित परिवार ने इन हमलावरों पर लाठी डंडों से मारपीट करने और ट्रैक्टर चढ़ाने की बात कही थी, विक्रम सहित उनके पूरे परिवार के हांथ पैर फैक्चर हुए हैं, पीड़ित परिवार के लोगों के ऑपरेशन भी हुई हैं।

ललितपुर जनपद की मड़ावरा पुलिस और डॉक्टर द्वारा टूटे हुए अंगों का अभी तक मेडिकल नहीं कराया गया हैं। पीड़ित परिवार का आलम यह हैं कि यह 10 दिन बीतने के बाद भी जिला अस्पताल ललितपुर मैं भर्ती हैं और इनका इलाज और ऑपरेशन चल रहा हैं। पीड़ितों का आरोप हैं कि मड़ावरा, ललितपुर पुलिस अभी तक देखने या बयान लेने नहीं आई हैं।

मामूली धाराओं मैं मुकदमा दर्ज

तत्कालीन मड़ावरा थाना प्रभारी द्वारा मामला मामूली धाराओं मैं दर्ज कर लिया गया व आरोपियों के न्यायिक सुरक्षा मैं कुछ दिनों के लिए भेज दिया गया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई, जमानत मिलते ही छोटू राजा व अंकित राजा द्वारा रोहिणी बांध मड़ावरा पर लोगों के साथ मारपीट की गई, उसके बाद दिनांक 16 अक्टूबर को पुनः प्रवेन्द्र अहिरवार के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की गई। अब देखना यह हैं कि मड़ावरा मैं पुलिस क्षेत्राधिकारी बैठने के बाद भी क्या इन दबंगों का आतंक खत्म हो पता हैं या नहीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments