Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना तालवेहट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कि...

थाना तालवेहट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कि कार्यवाही लाई अमल में।

ललितपुर ब्यूरो ( सुरेंद्र कुमार) प्रार्थी ने थाना तालबेहट पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थी कि पुत्री के साथ आरोपी ने गलत काम किया व जब बेटी ने उक्त आरोपी का गलत कार्य करने में विरोध किया तो आरोपी जान से मारने कि धमकी देने लगा, जिसकी सूचना प्रार्थी ने तालबेहट पुलिस को दी।
सूचना के आधार पर थाना तालबेहट में सुसंगत धाराओं मुo अ o स o 384/24 धारा 64(1) 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत में मुकदमा पंजीकृत किया गया और पीड़िता को महिला आरक्षी कि मदद से मेडिकल उपचार हेतु ज़िला अस्पताल भेजा गया।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुस्ताक के निर्देशन अनुसार क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्त अर्जुन लोधी पुत्र भरत लोधी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बम्होरी सर थाना तालबेहट को दिनांक 29/10/24 को शाम 7 बजे बम्होरी सर कट रोड के किनारे थाना तालबेहट क्षेत्र से गिरफ्तार कर आगे कि वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments