Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरडाकघर ऑफिस में समाजिक कार्यकर्ताओं ने लगाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर...

डाकघर ऑफिस में समाजिक कार्यकर्ताओं ने लगाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर

मूकनायक

राजस्थान/ भरतपुर

ओमप्रकाश वर्मा


सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह कौशल विजय नगर ने बताया कि मैं पोस्ट मास्टर सूरज को प्रताड़ित करने की शिकायत को लेकर पोस्ट ऑफिस गया हुआ था। जहां डाकघर कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को तस्वीर नही लगी होने से डाक घर कर्मचारियों के प्रति खिन्नता सी महसूस हुई। मैने भरतपुर डाकघर अधीक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता से इस मामले में बात की। और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान के बारे मे विस्तार से चर्चा कर कर्मचारियों के प्रति संविधान के मौलिक कर्तव्यों एवं बाबा साहब अम्बेडकर ने इस देश के कर्मचारियों के हित के लिए किए गए विभिन्न कार्यों के बारे मे बताया। और तुरंत बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर मंगाकर डाकघर अधीक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता को भेंट कर डाकघर कार्यालय में सम्मान के साथ लगवाया। पोस्ट मास्टर सूरज को प्रताड़ित करने की वजह को जानकर उनकी सारी समस्याओं का समाधान कर शीघ्र ही निस्तारण करने की बात कही गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments