Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानदूठवा के नरसीराम कोली की हत्या, अंबेडकर सेवा समिति ने की गिरफ्तारी...

दूठवा के नरसीराम कोली की हत्या, अंबेडकर सेवा समिति ने की गिरफ्तारी की मांग

मूकनायक

राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर

रिडमल राम परमार की रिपोर्ट

सांचौर: दूठवा के निवासी नरसीराम कोली की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार और कोली समाज में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे न्याय की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

अंबेडकर सेवा समिति सांचौर द्वारा दिनांक 17/10/2024 को इस मामले में ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में बताया कि नरसीराम कोली की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय के बाद भी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार और कोली समाज के लोग 14 तारीख़ से धरने पर बैठे हैं, किंतु आज दिनांक तक प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।

अंबेडकर सेवा समिति सांचौर के अध्यक्ष नरेश पातलिया के नेतृत्व में मुकदमे की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर श्रीमान जिला कलेक्टर सांचौर को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश सागर, नेमीचंद खोरवाल, जवाराराम मेघवाल (समाज अध्यक्ष), नरपत सिंह केरिया (जिला अध्यक्ष मेघवाल संघर्ष समिति सांचौर), जयकृष्ण मेघवंशी(उपाध्यक्ष अम्बेडकर सेवा समिति),केशा राम मनुवैर,थाना राम पहाड़पुरा, प्रभुराम कोली (पूर्व डेलिकेट), लाखाराम कोली (पूर्व सरपंच), पहाड़ाराम धोरावत, मेवाराम बाजक, पारसाराम राणा (जिला अध्यक्ष राणा पूंजा संघठन सांचौर), एडवोकेट राजेंद्र कुमार हिंगड़ा, एडवोकेट निर्मला राणावत, संजय कालमा, मुकेश कुमार गर्ग, मूलाराम वाघेला, प्रकाश सिंह, रमेश कुमार (पार्षद), और केवला राम शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसे मामलों में न्याय समय पर मिल सके।

इस घटना ने न केवल स्थानीय समुदाय को प्रभावित किया है, बल्कि समाज में व्यापक रूप से चिंता और असंतोष का माहौल बना दिया है। प्रशासन को इस मामले की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments