Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरजीजा के साथ मजदूरी करने गया साले की ट्रैक्टर के पहिए के...

जीजा के साथ मजदूरी करने गया साले की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत।

मूकनायक /राजस्थान /भरतपुर/राकेश कोठेनियां हलैना

भरतपुर….ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने जीजा के साथ अलवर में मजदूरी करने जा रहे साले की नदबई-नगर सड़क मार्ग पर गांव रोनिजा के पास ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक के जीजा विजय ने बताया कि वह और उसका साला रंजीत (23), जो गांव ऊंच का निवासी है, बुधवार को गांव ऊंच से ट्रैक्टर पर सवार होकर अलवर के लिए निकले थे। जैसे ही वे गांव रोनिजा के पास पहुंचे, ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे रंजीत ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आ गया। यह देखकर विजय ने हल्ला मचाया और ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर रोक दिया। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायल रंजीत को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments