मूकनायक
राजस्थान/ जोधपुर
जोधपुर संभाग प्रभारी:- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट
#जालोर
जालोर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए जालोर से बिशनगढ़ रोड पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 2 आरोपी सोहेल व गुलजार खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाल जसवंतसिंह ने बताया कि जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को जालोर से केशवना जाने वाले रोड पर गश्त के दौरान बाइक से आ रहे थे।
वहीं संदिग्ध लगने पर रोक कर पूछताछ की और जांच में उसके कब्जे से 11.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक बाइक को बरामद किया।
दोनों आरोपी जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी पोल के अन्दर निवासी सोहेल खान (21) पुत्र मेहबूब खान मेहर मुस्लमान व गुलजार खान (26) पुत्र सिकंदर खान को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा आगे की जांच की जा रही है।
कार्यवाही पुलिस टीम में कोतवाल जसवंत सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, अमन, विजय कुमार व गोपल मौजूद रहे।

