Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानकविता:::: नव भारत का निर्माण करें

कविता:::: नव भारत का निर्माण करें

मूकनायक

राजस्थान/ कोटा

ओमप्रकाश वर्मा

🏹🏹☸️☸️📢📢🏹🏹

आओ साथियों हाथ मिलाओ,
नवभारत का फिर सर्जन करें।
भूख प्यास से कोई तड़पे नही,
हर घर छत का इंतजाम करें।।

सब सुन सके शिक्षा की घंटी,
उन बस्तियों को आबाद करें।
नन्हे मुन्ने बालकों के शिक्षा के,
घर मंदिर में पहला कदम पड़े।।

अंधविश्वास को ताला लगाके,
विज्ञानी युग की नई पहल करें।
एकता की मिसाल बन सके हम,
ऐसा अपना मजहब तैयार करें।।

ऊंच-नीच दीन हीन विकारों का,
मानव जगत से सर्व विनाश करें।
हर घर घर उड़े गगनचुंभी तिरंगा,
मेरा भारत देश सबसे महान बने।।

पद सत्ताधारी हो या कलमकारी,
वेतन भत्ता सबको समान मिले।
पारदर्शिता की ऐसी पहल दिखे,
हर हाथ को स्वरोजगार मिले।।

शासक सत्ता हो या नौकरशाही,
चहुँओर किसान को सम्मानमिले।
अगली पंक्ति में देश का जवान हो,
आओ नवयुवको यह प्रणयन करें।

✍️ लेखक
आशाराम मीणा उप प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कोटा राजस्थान।

जय भारत।
जय सविधान।
जय विज्ञान📘

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments