Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के चंदौसी में हुआ बुद्ध प्रतिमा का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में हुआ बुद्ध प्रतिमा का लोकार्पण

मूकनायक
उत्तर प्रदेश/ संभल
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के
सिद्धार्थ बुद्ध विहार कैथल गेट चंदौसी में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का लोकार्पण भंते डॉ करूणाशील राहुल द्वारा बुद्ध वंदना कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को विश्वरत्न, संविधान निर्माता, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा दी गई 22 प्रतिज्ञाएं एवं त्रिशरण और पंचशील देकर धम्म बंधुओ को लाभान्वित किया । धम्म भूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए आंदोलन से जुड़े हरियाणा राज्य से पधारे मुख्य अतिथि भदंत डॉ करूणा शील राहुल द्वारा धम्म सभा को संबोधित किया एवं धम्म देशना दी गई। इस धम्म सभा में बरेली से भिक्षु बुद्ध मित्र, बिलारी मुरादाबाद से भिक्षु अक्षय दीप,नगीना धामपुर से भिक्षु जीवक ज्योति रत्ना एवं नजीबाबाद बिजनौर से भिक्षु रत्न आदि सहित हजारों की संख्या में बुद्ध उपासक एवं उपासिकाएं तथा अम्बेडकर अनुयायियों की उपस्थिति रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments