मूकनायक/राजस्थान/हिंडौन/अजीम खान चिनायटा
हिण्डौन। फिजिकल डिफेंस एकेडमी महू के संस्थापक नाहर सिंह सोलंकी व कोच बीकेश सोलंकी ने बताया कि आर्मी भर्ती 2024 में चयनित हुए अभ्यर्थीयो का शुक्रवार को महू डिफेंस एकेडमी कि ओर से सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि युवा जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली व विशिष्ट अतिथि गजानन सोलंकी ncpकोचिंग , मनीष शर्मा गुरु कृपा, वीकेश सोलंकी गुरु कृपा, नरेश सोलंकी एस आर कंप्यूटर, केपी गुर्जर पी टी आई, विजय सोलंकी , रेवत सिंह ठेकेदार रहे और अध्यक्षता एकेडमी के व्यवस्थापक हाकिम सिंह सोलंकी ने की । समारोह में आर्मी भर्ती में चयनित हुए सभी अभ्यर्थियों का माला व साफा पहनकर एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। चयनित हुए अभ्यर्थी गोलू बेरखेड़ा, सुल्तान महू, कन्हैया महू, दीपक क्यारदाकला, संतोष ढहरा, सोफियान गद्दीपुरा, विशाल महू, अवदेश लहचौडा, सोनू लहचौडा, सोरभ पाली, अनूप करई, देवेन्द्र रेवई, हरिओम रेवई, पुष्पेन्द्र तिघरिया, विष्णु तिघरिया, सुमित महूदलालपुर, लोकेश पाली, गज्जू राराशाहपुर, विकास राराशाहपुर, मानवेंद्र महूखास, रूपन महूखास, टीका गुर्जर, रीझवास, केशव शेरपुर को सम्मानित किया गया। एकेडमी में फिजिकल पास कुल 57 बच्चे थे जिनमें से फाइनल सलेक्शन 23 बच्चों का हुआ है इस मौके पर सभी अभ्यर्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गजानन सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों सभी शिक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

